वार्ड नम्बर 7 में गंदगी का आलम

वार्ड नम्बर 7 में गंदगी का आलम

वार्ड नम्बर 7 में गंदगी का आलम

सवाई माधोपुर 03 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर नगर परिषद की अनदेखी के चलते वार्ड नम्बर 7 में गंदगी का आलम है । वार्ड नम्बर 7 काफी बड़ा वार्ड है । वार्ड में करीब 2700 वोटर है । लेकिन नगर परिषद द्वारा सभी छोटे बड़े वार्डो में महज दो दो सफाईकर्मी ही लगाए गए है । ऐसे में जो वार्ड बड़ा है उन वार्डों में नियमित सफाई नही हो पा रही है । ऐसे ही हालात वार्ड नम्बर 7 के है । वार्ड में सफाई नही होने से हर तरफ गंदगी का आलम है जिसके चलते कॉलोनीवासी बेहद परेशान है । कॉलोनी वासियों का कहना है कि वार्ड में व्याप्त गंदगी को लेकर स्थानीय पार्षद सहित नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर व नगर परिषद आयुक्त को कई बार मिल चुके है और वार्ड में सफाई करवाने की गुहार लगा चुके है बावजूद उसके वार्ड में सफाई नही हो रही है और वार्ड में गंदगी का आलम है ।

G News Portal G News Portal
53 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.