रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर से हुई वार्ता-गंगापुर सिटी

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर से हुई वार्ता-गंगापुर सिटी

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर से हुई वार्ता-गंगापुर सिटी
 रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज वेस्ट सेंट्रल एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन मंडल सह सचिव श्री प्रकाश शर्मा राजू लाल गुर्जर इंजीनियर शाखा के सचिव सुधीद्र मिल्की हरिमोहन गुर्जर संतु राम मीणा आदि पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर मलखान सिंह  से वार्ता की। यूनियन के मंडल सह सचिव राजूलाल गुर्जर ने बताया कि वार्ता के दौरान छोटी उदेई रेलवे स्टेशन पर पेयजल समस्या दूर करने के लिए टंकी निर्माण की मांग की गई। महावीर जी से मलारना सेक्शन के में बेहद खराब रेल आवासों की स्थिति सुधारने एवं रहने के अयोग्य रेल आवासों में रह रहे रेल कर्मचारियों से आवासों को खाली करवा कर उनका मकान भाड़ा चालू करवाने की मांग की गई साथ ही इंजीनियर विभाग के ट्रैकमेनो के 2800 एवं 28 00ग्रेड पे के पदोन्नति आदेश जारी करने के बारे में चर्चा की गई । यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को यथासंभव कार्य स्थल पर ही पदोन्नति आदेश देने की कहां। इसी प्रकार विभाग के कर्मचारियों के लिए गंगापुर सिटी में नए रेल आवासों के आवंटन की मांग की गई। सहायक मंडल इंजीनियर समस्याओं के शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया है साथ ही अति शीघ्र 2800 ग्रेड पे के पदोन्नति आदेश जारी करने का भी आश्वासन दिया है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.