एडीएम की उपन्यास पर परिचर्चा
सवाई माधोपुर 13 मार्च 2021
सवाई माधोपुर एडीएम एंव उपन्यासकार डॉक्टर सूरज सिंह नेगी द्वारा लिखित उपन्यास ये कैसा रिश्ता पर आज सवाई माधोपुर स्थित बालिका महाविद्यालय में परिचर्चा आयोजित हुई । ये कैसा रिश्ता उपन्यास पर परिचर्चा में टोंक ,बूंदी सहित सवाई माधोपुर के उपन्यासकार एंव लेखक तथा बुद्धिजीवियों ने शिरकत की । इस दौरान बालिका महाविद्यालय की बालिकाओं सहित स्टॉफ में मौजूद रहे । एडीएम एंव उपन्यासकार डॉक्टर सूरज सिंह नेगी ने बताया कि उनके द्वारा पिछले कई सालों से उपन्यास लेखन का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि उनका उपन्यास ये कैसा रिश्ता आंचलिक उपन्यास है । ये उपन्यास उत्तराखंड की वादियों में उदार प्रेमी को दर्शित करता हुवा जीवन मूल्यों को दर्शाता हुवा उपन्यास है । जिस पर आज विद्वानों द्वारा परिचर्चा की गई है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.