धर्मरक्षा निधि व राममंदिर निर्माण पर चर्चा-चौथ का बरवाड़ा

धर्मरक्षा निधि व राममंदिर निर्माण पर चर्चा-चौथ का बरवाड़ा

धर्मरक्षा निधि व राममंदिर निर्माण पर चर्चा
चौथ का बरवाड़ा 4 जनवरी। नगर के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई है। बैठक में मुख्य रूप से धर्म रक्षा निधि एवम राम मन्दिर निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गयी।
राम मंदिर निर्माण हेतु कार्यकर्ता धन संग्रह का काम करेंगे इसके लिये आगामी 14 जनवरी से अभियान शुरू किया जायेगा। बैठक मे वक्ताओ ने बताया की पांच सौ वर्षों का संघर्ष है राममंदिर का निर्माण। उसके लिये 176 बार युद्ध हुए हैं। 3 लाख लोगों ने अपना जीवन बलिदान दिया है। इसके लिए कई पीढ़ियों ने संघर्ष में मंदिर निर्माण के लिये अपना जीवन खपा दिया। हम सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसे राम मंदिर निर्माण का यह अवसर देखने को मिला है। अपनी पीढियो के उत्तरदायित्व को पूरा करना है। लाखो लोगो के सपने को साकार करना हमारा सौभाग्य और दायित्व भी है। इसे हाथ से नही जाने दे। हमे व्यक्तिगत धर्म से ऊपर उठना होगा, राष्ट्रधर्म को महत्व देना होगा। राष्ट्र के कल्याण के लिये सोचना होगा। जब-तक राष्ट्रभाव नही जागृत होगा हम अपने सोय समाज को नही जगा सकते है। राम में ही सामर्थ्य है की वह समता एवम ममता से समाज को जोड़ सकता है। राम को खोजना होगा तो सबरी के जूठे बैर, जटायु के त्याग, गिलहरी की कर्मठता में मिल जायेगा। राष्ट्र के समर्पण व संकल्प से राम मंदिर बनेगा तो सबके ह्रदय में उसके प्रति दर्द होगा।
बैठक मे अनिल कुमार जैन, जसवंत सिंह हाडा, अनेंद्र सिंह आमेरा, विमल सैनी, राकेश चंदेल शैलेंद्र महावर सहित अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.