ग्राम पंचायत खूंटला- सलोना में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन योजना पर हुई चर्चा

ग्राम पंचायत खूंटला- सलोना में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन योजना पर हुई चर्चा

ग्राम पंचायत खूंटला- सलोना में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन योजना पर हुई चर्चा।
ग्राम पंचायत खूंटला- सलोना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने के साथ ठोस व तरल कचरा प्रबंधन पर बैठक आयोजित की गई ।राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति में द्वितीय चरण में 10 राजस्व गांवों के अंतर्गत ग्राम पंचायत खूंटला सलोना के ग्राम खूंटला को शामिल किया है। इसी संबंध में शुक्रवार को सुबह 10 बजे आम चौराहे पर ग्रामीणों के साथ सरपंच की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के साथ ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम वासियों के समक्ष ग्राम का नजरी नक्शा तैयार किया गया ।इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नेमीचंद, सहायक अभियंताभगवान सहाय गुप्ता, सुमेर सिंह जीटीए स्वच्छता प्रभारी केदार प्रजापत तथा ग्राम विकास अधिकारी महावीर जैन उपस्थित रहे

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.