संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर
सवाई माधोपुर 8 फरवरी। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के समय पर निस्तारण एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं तथा संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणो का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जन घोषणा पत्र, संकल्प दस्तावेज के निर्देश, मुख्यमंत्री के निर्देश, मुख्यमंत्री महोदय की जनसुनवाई, मुख्यमंत्री घोषणा एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवादी के स्थान पर खुद को रखते हुए परिवादों को निस्तारण किया जाए।
सरकारी सूत्रों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की 335, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के 334, पंचायती राज के 165, फोरेस्ट के 145, मेडिकल एवं हेल्थ के 107 तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के 121 प्रकरण सम्पर्क पोर्टल पर बकाया हैं। इसके साथ ही रोजगार, स्थानीय निकाय, पंचायती राज विभाग, जेवीवीएनएल के भी काफी प्रकरण बकाया हैं। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को परिवादों को निस्तारण करने के निर्देष दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की तथा पैंडेन्सी निस्तारण की बात कही।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चैहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.