संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें: कलेक्टर
सवाई माधोपुर 22 फरवरी। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के समय पर निस्तारण एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज आमजन की समस्याओं तथा संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणो का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। अधिकारी सूचना सहायक पर ही निर्भर न रहें, संपर्क पोर्टल, सीएमआईएस पोर्टल को खुद भी खोलकर देखें तथा बकाया प्रकरणों का निस्तारण त्वरितता के साथ करें।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का सक्रियता के साथ समय पर निस्तारण व सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र, संकल्प दस्तावेज के निर्देश, मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश तथा जनसुनवाई, मुख्यमंत्री घोषणा एवं संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.