संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर करें निस्तारणः कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर करें निस्तारणः कलेक्टर

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर करें निस्तारणः कलेक्टर
सवाईमाधोपुर, 2 अगस्त। संपर्क पोर्टल, समाधान एवं सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने तथा पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता के साथ समय पर निस्तारण करें तथा अधिकारी स्वयं इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर ने कहा कि एक वर्ष से अधिक एवं 6 माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का आवश्यक रूप से तुरंत निस्तारित करें। समय पर निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार नियमित आने वाले संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का निस्तारण भी निस्तारित समय पर किया जाए, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे। अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को देखे तथा समय पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संबंध में कागज में लाभ देना बता दिया तथा मौके पर लाभ नहीं दिए जाना मिला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होने निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता बढाने के निर्देश दिए ताकि परिवादी की संतुष्टी दर बढ सके।
बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी ने भी इस संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जेवीवीएनएल, पंचायत राज के, पीडब्लूडी के, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सहित अन्य विभागों के पैंडेन्सी की जानकारी दी तथा कहा कि इसी प्रकार बिना कार्रवाई उपरी लेवल पर एस्केलेट होने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम हेल्पलाइन एवं संपर्क पोर्टल का नियमित लॉगइन करने तथा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.