जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े-खण्डार

जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े-खण्डार

युवा पखवाड़े के तहत
जरूरतमंद बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
खण्डार 15 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा पखवाड़े के तहत 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक चलने वाले युवा महोत्सव कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद व गरीब परिवारों के बच्चों एवं बच्चियों को गर्म एवं ऊनी वस्त्र बांटे गए।
नगर मंत्री मनीष गौतम ने बताया कि उनको घर पर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विद्यालय खुलने के बाद विद्यालयों में प्रतिदिन उपस्थित रहने का की प्रेरणा दी। स्वच्छता और साफ वस्त्र पहनने की सलाह दी और साफ सफाई से रहने का आग्रह किया। कोरोना महामारी में सावधानी एवं मास्क लगाकर रहने के बारे में बताया।
इस अवसर पर शिवदयाल मथुरिया जिला सह प्रमुख, कार्यालय प्रमुख विजेंद्र कुमार शर्मा, महाविद्यालय प्रमुख तनुज शर्मा, मयंक मथुरिया आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.