विद्यार्थियों को बांटे मास्क 

विद्यार्थियों को बांटे मास्क 

विद्यार्थियों को बांटे मास्क
बामनवास 3 फरवरी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदनहोली के बच्चों एवं कर्मचारियों, आंगनवाड़ी पाठशाला एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र के कर्मचारियों को सरपंच संघ अध्यक्ष पंचायत समिति बामनवास रामखिलाड़ी मीणा एवं युवा नेता सर्वेश मीणा के द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
आमजन विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक जारेड़ा चांदनहोली ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य ममता मीना, सुमित्रा मीणा पंचायत ग्राम विकास अधिकारी मोहन सैनी, सहायक सचिव मयंक शर्मा, बनी लाल मीणा, ई मित्र संचालक विष्णु शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी, गीता देवी, राहुल, पूर्व सरपंच ऋषिकेश, प्रेमचंद, मुनिराज मेंबर, विजय, विष्णु, मुकेश, सुरज्ञान, लक्ष्मण, सीएल जारेड़ा आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.