गर्म कपड़ों का किया वितरण-बामनवास

गर्म कपड़ों का किया वितरण-बामनवास

गर्म कपड़ों का किया वितरण
बामनवास 15 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा के द्वारा क्षेत्र में गरीब असहाय लोगांे को गर्म कपड़ों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत अक्टूबर में की गई थी। जिसके तहत अब तक करीबन 500 लोगों को गर्म कपड़े वितरण किए जा चुके हैं।
बामनवास कि पट्टी कला व पट्टी खुर्द दोनों ग्राम पंचायतों में एक दर्जन मोहल्लो में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर बुजुर्गों के सम्मान में मिशन के तीसरे चरण असहाय निर्धन गरीब महिला पुरूष बच्चों व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। जिसमें. जर्सी, टोपे, मफलर, इनर, शाॅल, कम्बल, छोटे बच्चों के लिए जेकेट आदि सामग्री का वितरण किया गया है। इस मिशन के चलते कल 150 लोगों को गर्म कपड़े वितरण किए गए।
इस मिशन में युवा साथी मनीष बामनवास, बुद्धि पंडित, धीरज लोदवाल, माहत्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष तेजराम सैनी, युवा नेता विक्रम मीणा, मनोज मीणा, मदनमोहन वैष्णव, सोनू माली, मनीष राय आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.