निर्धन बेसहारा लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण-गंगापुर सिटी

निर्धन बेसहारा लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण-गंगापुर सिटी

निर्धन बेसहारा लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण
गंगापुर सिटी 10 जनवरी। सर्व मानव गो सेवा के प्रदेश सचिव सचिन शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी सपेरा बस्ती एवं कॉलेज के आस पास वाले क्षेत्र में रविवार को संस्था द्वारा प्रदेश में सर्दी के बढ़ने से खुले में रहने वाले लोगों के जन-जीवन को प्रभावित होने से बचाने के लिए असहाय एवं निर्धन भाइयों को उनकी झोपड़ीयो में जाकर वस्र वितरण किए गए।
समाजसेवी अंकित शर्मा के द्वारा समाजसेवीयों द्वारा आए गर्म कपड़ों को वितरण कर सहयोगकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। सारांश जैन ने बताया कि आने वाली मकर सक्रांति तक इस मुहिम को संस्था के द्वारा लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान अजय गुप्ता, समाजसेवी अंकित शर्मा, सतेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुर्जर गंडाल, केशव चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.