जिला कलेक्टर ने की ग्राम पंचायत तारनपुर में जनसुनवाई
मलारना चौड़
जनसुनवाई के रात्रि चौपाल कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने मलारना डूंगर उपखंड के ग्राम पंचायत मुख्यालय तारनपुर में पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान जिला कलेक्टर ने समस्याओं के तुरंत निस्तारण के आदेश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वर्तमान में फसल कटाई का कार्य चलने के कारण जनसुनवाई में लोगों की संख्या कम रही। मुख्य रूप से पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, अतिक्रमण आदि समस्याएं उठाई गई जिसके तुरंत निस्तारण के आदेश जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद सीईओ रामस्वरूप चौहान, मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक, ग्राम पंचायत सरपंच रामस्वरूप मीणा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सलीम खान, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.