जिला कलेक्टर ने बामनवास पंचायत समिति के गोठ में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
210 लाभार्थियों को मिले पट्टे, खिले चेहरे
प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविरों में लाभार्थियों को हुआ प्रमाण पत्रों का वितरण
समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में शिविरों को लेकर रहा उत्साह
सवाई माधोपुर
प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बामनवास की गोठ ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बामनवास पंचायत समिति के ग्राम पंचायत गोठ पहुंचकर प्रशासन गांव के संग शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर के बारे में भी जागरूक किया। तथा ग्रामीणों को विभिन्न योजनाआंे की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों द्वारा रास्ते में अतिक्रमण सहित अन्य अतिक्रमण की शिकायत करने पर हटवाने की कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कलेक्टर को गोठ गांव के लोगों द्वारा श्मसान भूमि की चारदीवारी की मांग पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीएचईडी द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई नाली की मिट्टी सडक पर छोडे जाने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए। शिविर में कलेक्टर ने 210 आवासीय पट्टों का वितरण किया। इसी प्रकार जॉबकार्ड 106 को दिए गए। शिविर में 260 नामांतकरण, 205 शुद्धि के आवेदन प्रकरणों का निस्तारण किया। , रास्ते क्लीयर के 2,आपसी सहमति से बंटवारे के 31 प्रकरण निस्तारित हुए। सीमा ज्ञान के 110 आवेदन प्राप्त हुए, आबादी विस्तार के प्रस्ताव 1, रोडवेज के पास, पैंशन, पालनहार, जॉबकार्ड बनाकर लाभार्थियों को सौंपे। कलेक्टर ने शिविर में लाभार्थियांे को पट्टा वितरण के साथ तीन माह में पट्टे का आवश्यक रूप से पंजीयन करवाने का आग्रह किया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर स्प्रे मशीन एवं अन्य उपकरण तथा योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए। गोचर भूमि पर वन विभाग द्वारा ट्रेंच खोदे जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीमाज्ञान करवाने के निर्देश दिए।
शिविरों में पट्टे पाकर लाभार्थियांे के चेेहरे खुशी से चमक गए। इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत ट्राई साइकिल एवं कृषि विभाग द्वारा स्प्रे मशीन का वितरण भी कलेक्टर ने लाभार्थियों को किया। कलेेक्टर ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया। ग्रामीणेां की अन्य समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.