जिला कलेक्टर पहुंचे गंगापुर, दूषित पानी को लेकर लिया शख्त एक्शन – गंगापुर सिटी

जिला कलेक्टर पहुंचे गंगापुर, दूषित पानी को लेकर लिया शख्त एक्शन – गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर-जिला कलेक्टर पहुंचे गंगापुर, दूषित पानी को लेकर लिया शख्त एक्शन
गंगापुरसिटी-क्षेत्र में पंचायत चुनाव व दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते शहर का दौरा किया।जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने गंदे व दूषित जलापूर्ति की शिकायत के चलते गुरुवार को हिंगोट्या व मिर्जापुर स्थित जीएलआर का निरीक्षण किया। उन्होंने चम्बल परियोजना से हिंगोट्या जीएलआर में आने वाले पानी की व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही जीएलआर के पानी का सैंपल भी लिया। इसके बाद मिर्जापुर पंप हाउस एवं जीएलआर पहुंच कर पानी के क्लोरिनीकरण व ब्लीचिंग से शुद्धिकरण किए जाने के सम्बन्ध में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से पूछताछ की। क्लोरिनीकरण के स्टॉक रजिस्टर की जांच भी की। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता जगबीर सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता अर्चना मीणा द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने तथा लापरवाही प्रतीत होने पर दोनों को 17 सीसीए की जार्चशीट दी तथा व्यवस्थाएं सुधारने व शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंबल परियोजना के सहायक अभियंता को भी मौके पर बुलवाकर चंबल प्रोजेक्ट से मिलने वाले पानी के सम्बन्ध में सवाल जवाब किए। इस दौरान एडीएम नवरतन कोली भी मौजूद रहे।मज़े की बात यह रही कि विभाग द्वारा 27 तक की अपडेट रजिस्टर में पाई गई।उम्मीद है आगामी दिनों में लोगों को सुद्ध पानी मिल पायेगा।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.