पीठासीन अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के प्र्रथम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

पीठासीन अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के प्र्रथम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं कार्मिक
पीठासीन अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के प्र्रथम प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 18 अगस्त। पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत सदस्य आम चुनाव 2021 के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, साहू नगर में हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने साहूनगर स्कूल पहुंच कर चुनाव कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं दक्षता के साथ चुनाव को सम्पन्न करवाने के टिप्स और निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्मिक यह न सोचे कि ऐसे कई चुनाव सम्पन्न करवा दिये, प्रशिक्षण को पूरी बारीकी से लें तथा पूर्ण सजगता से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवायें। उन्होंने कहा कि हर एक चुनाव अपने आप में एक चैलेन्ज होता है। पंचायत स्तर के चुनाव में प्रत्याशी एवं आमजन का आपसी जुड़ाव अधिक होता है, ऐसे में पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता बरतते हुए कार्य करें। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि सभी पूरी निष्ठा, लगन, समर्पण एवं पूरे मनोयोग से टीम भावना के साथ चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में चुनाव कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर ट्रेनिंग में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्य, भरे जाने वाले प्रपत्र तथा ईवीएम के संबंध में समस्त जानकारी में दक्षता प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिससे चुनाव के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्मिकों से कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने पूरी निष्पक्षता के साथ नियमों का पालन करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों से सवाल जवाब करते हुए चुनाव प्रक्रिया की दक्षता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने मतदान केन्द्र पर जायें तो किसी के भी घर नहीं रूकना है, किसी का आथित्य स्वीकार नहीं करना है, चाहे वह खास रिश्तेदार ही क्यों न हो। किसी भी घटना की सूचना समय पर अपने उच्च अधिकारी को दें। मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण प्रभारी जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने बताया कि पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति ईवीएम मशीन के माध्यम से होगा। इस संबंध में पूरी प्रक्रिया की प्रेक्टिकल जानकारी भी दी गई। कार्मिकों ने ईवीएम पर प्रेक्टिकल करके भी देखा। प्रशिक्षण के दौरान सीडीईओ मिथलेश शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, दक्ष प्रशिक्षक चंद्रमोहन शर्मा, संतोष शर्मा, आलोक शर्मा, लतीफ अली, पारस जैन तथा अन्य अधिकारियों ने चुनाव प्रकिया की जानकारी दी। प्रथम पारी, द्वितीय एवं ततीय पारी में 150-150 मतदान अधिकारी एवं 150-150 प्रथम मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण लिया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा:- जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने साहूनगर स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीईओ जिला परिषद एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.