जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर 22 फरवरी। जिला पर्यावरण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में समिति ने अनेक निर्णय लिये और सम्बंधित विभागों को इनकी पालना कर रिपोर्ट भेजने के निर्देष दिये।
कलेक्टर ने डीटीओ तथा यातायात पुलिस को निर्देष दिये कि निर्धारित गति का उल्लंघन, डैक चलाकर ध्वनि प्रदूषण करने और दुर्घटना की सम्भावना बढाने, ओवरलोड वाले वाहनों पर कठोर कार्रवाई करें। परिवहन विभाग ने गत 9 माह में प्रेषर हाॅर्न के 411 मामलों में चालान कर 6 लाख 34 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया है। प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाण पत्र नहीं होने पर 157 वाहन सीज किये गये, 353 वाहनों से 2 लाख 40 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया। कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देष दिये। गत पौने 2 साल में 1212 प्रकरण आये, 42 एफआईआर दर्ज कर 1196 वाहनों को जब्त किया गया, 4 करोड 16 लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। अवैध बजरी खनन और परिवहन में लिप्त वाहनों व उपकरणों की जब्ती और सुपुर्दगी में नियमों की पूर्ण पालना करने के निर्देष दिये।
कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन के प्वांइट्स और सभी चैक पास्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा इनकी माॅनिटरिंग करने, ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता समितियों का गठन कर बजरी माफिया से सम्बंधित सूचनायें समय पर पुलिस को देने के लिये समझाइष करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध बजरी भंडारण मिला तो माफिया के साथ ही सम्बंधित पटवारी पर भी कार्रवाई होगी। वन विभाग की जमीन होने पर वन विभाग के कार्मिक, निजी भूमि के मामले में खातेदार पर कार्रवाई होगी।
चैथ का बरवाडा में वेटलैंड संरक्षण- जिला पर्यावरण समिति ने चैथ का बरवाडा में स्थित तालाब को वेटलैंड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यहाॅं वर्तमान में पक्षियों की 23 प्रजातियाॅ हैं जिनमें से कुछ विदेषी प्रवासी पक्षी भी हैं। जिला कलेक्टर ने डीएफओ जयराम पांडे को चैथ माता मंदिर ट्रस्ट और ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर आमजन को वेटलैंड तथा पर्यावरण का महत्व समझाने के निर्देष दिये। समिति ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने के लिये जैव विविधता समितियों के गठन, जिला स्तर पर टैक्निकल सपोर्ट ग्रुप बनाने के भी निर्देष दिये। इस रजिस्टर में उस क्षेत्र के पेड-पौधों, जंगली और पालतू जानवरों का पूर्ण विवरण होगा ताकि जैव विविधता संरक्षण में मदद मिलें।
कीटनाषकों के दुष्प्रभाव से बचायें- कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये कि कीटनाषक विक्रेताओं की दुकानों की नियमित जाॅंच कर सैम्पल लें ताकि पता चले कि कीटनाषक निर्धारित मानक अनुसार हैं या नहीं, निर्धारित दर से अधिक वसूली तो नहीं हो रही है। किसानों को समझायें कि निर्धारित मात्रा से अधिक कीटनाषक का उपयोग नहीं करें। इससे किसान के साथ ही खाद्य सामग्री के उपभोक्ता को भी कैंसर समेत कई गम्भीर रोगों का खतरा है। सीएमएचओ को निर्देष दिये कि खाद्य सामग्री विषेषकर पैक्ड आटे और खाद्य तेलों के सैम्पल लेकर लैब में टैस्ट करवायें कि प्रिजर्वर की मात्रा मानक से अधिक तो नहीं है।
कलेक्टर ने दोनों नगरपरिषद क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके तहत पॉलीथिन के होल सेल विक्रेताओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। निजी और सरकारी अस्पतालों के कचरा निस्तारण में पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने खनिज लीज का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। लीजधारी को निर्धारित स्थान पर निश्चित संख्या में पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी होती है। इस कार्य का सत्यापन करने के खनिज अभियन्ता को निर्देश दिये।
सवाई माधोपुर नगर परिषद अधिशाषी अभियन्ता ने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग फेसिलिटी की प्रगति की जानकारी दी। सवाईमाधोपुर शहर से 3 टन प्लास्टिक कचरा रिसाईकल करने के लिये लाखेरी भेजा गया है। सूरवाल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रीटेड पानी का उपयोग कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किया जा रहा है। गंगापुर सिटी के कचरे को संग्रहित और निस्तारित करने के लिये दौलतपुर स्थित कचरागाह में एमआरएफ के निर्माण कार्य की प्रगति समीक्षा की गई। गंगापुर में 1 साल पहले 2 कम्पोस्टिंग मशीन खरीदी गई लेकिन आज तक 1 भी स्थापित नहीं की गई। इस पर कलेक्टर ने 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देष दिये।
एनजीटी के आदेशानुसार रामेश्वर घाट पर चम्बल तथा अन्य स्थानों पर बनास, मोरेल, जीवद और ढील से निरन्तर सैम्पल लेकर लैब टेस्टिंग की जा रही है। गत माह तक लिये गये सैम्पलों की प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल से जॉंच रिपोर्ट आ चुकी है। बैठक में एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
52 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.