जिला अस्पताल को फिर मिले 25 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर

जिला अस्पताल को फिर मिले 25 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर

जिला अस्पताल को फिर मिले 25 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर
सवाई माधोपुर 17 मई। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीजों को जान नहीं गंवानी पडेगी और न ही उनके परिजनों को सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकना पडेगा। अस्पताल में रोजाना ऑक्सीजन की कमी व बेड नहीं मिलने की शिकायतों को देखते हुए सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के प्रयासों से सामान्य चिकित्सालय में 16 लाख की लागत से 25 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर इंस्टॉल करवा दिए गए है, वहीं 25 बेड और बढाए गए है।गौरतलब है इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विधायक ने अब तक सवा दो करोड की लागत से 3 ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की तैयारी के अलावा 45 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर इंस्टॉल करवा चुके है। दानिश प्रदेश के इकलौते विधायक है, जिन्होंने अब तक सवा दो करोड की राशि संसाधनों के लिए दी है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.