जिला प्रभारी मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
सवाई माधोपुर 15 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । इस दौरान उन्होंने ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । जिला प्रभारी मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा करते हुवे योजनाओ की क्रियान्विति को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुवे कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक हर हाल में मिलना चाहिए । बैठक के दौरान जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और सीएमएचओ डॉक्टर तेजराम मीना को आवश्यक निर्देश दिए । बैठक के दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन , पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.