जिला विधिक सेवा सचिन ने किया रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला विधिक सेवा सचिन ने किया रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

जिला विधिक सेवा सचिन ने किया रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 17 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 17 अगस्त को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा रूकमणी वृद्धाश्रम, रीको एरिया सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।
दौरान निरीक्षण वृद्धाश्रम पर स्टाॅप की स्थिति, वृद्धजनों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फस्र्ड एड बाॅक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, पीडितों को आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
साथ ही मौके पर उपस्थित रूकमणी वृद्धाश्रम के सचिव रविन्द्र वसावतिया को पीडित वृद्धजन को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। वृद्धाश्रम द्वारा पीडित वृद्धजन को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने तथा सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर रूकमणी वृद्धाश्रम के सचिव रविन्द्र वसावतिया, प्रबन्धक हेमन्त महावर, केयर टेकर नेतराम मीना एवं बरफी मीना आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.