कुनकटा कलां में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन

कुनकटा कलां में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन

कुनकटा कलां में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन (रविवार 24 जनवरी को)…

श्री वीर भोजा बाबा के विशाल प्रसिद्ध वार्षिक मेले का उपलक्ष्य में गांव कुनकटा कलां में कुनकटा प्रीमियर लीग का 24 जनवरी,रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसमें हैंडबाल,कबड्डी,100 मी.दौड़, एवं लंबी कूद की प्रतियोगिता आयोजित की गई हैं।
हैंडबाल में विजेता को पुरस्कार राशि 51 हजार रुपये,कबड्डी में 2 हजार सौ रुपये,100 मी. दौड़ में 2 हजार सौ रुपये एवं ट्राफी प्रदान की जाएंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी मोब.न.8561017743 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति शिवरतन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा होंगे।
आयोजन से जुड़े मनोज कुनकटा एवं रॉकी गुर्जर ने बताया कि बांसरोटा परिवार के गांव कुनकटा,मच्छीपुरा,बाढ़, किशन कि झोपड़ी,कोठी काडी दड़ी, बाढ़ नेहड़ी,मोतीपुरा सहित 46 गांव बांसरोटा परिवार की ओर से हर वर्ष श्री वीर भोजा बाबा का विशाल वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है।
भोजा बाबा का मुख्य मेला 26 जनवरी को भरेगा।इस दिन विशाल भंडारा किया जाएगा।जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण बाबा के दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.