जिला अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश-वज़ीरपुर

जिला अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश-वज़ीरपुर

जिला अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, उपखण्ड कार्यालय पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली और उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को उचित निर्देश दिए।  इस बैठक में तहसीलदार हरकेश मीणा, सीबीईओ महेश कुमार मीणा, आवकारी विभाग, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बत्तीलाल, चिकित्सा अधिकारी आर. के. मीणा, पीलोदा थाना व वजीरपुर थाना प्रभारी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता रामकेश मीणा, बिजली विभाग के अभियंता,सहायक अभियंता सत्यनारायण मीणा , सार्वजनिक निर्माण विभाग के मनोज मीणा शामिल हुए। वही रामसिंह जाट, लक्ष्मीकांत शर्मा, गोपाल सिंह योगी, रूपसिंह तथा असजद खां आदि उपस्थित रहे। अंत में तहसील कार्यालय का भी जिला कलेक्टर ने अवलोकन किया।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.