संभागीय आयुक्त 29 को जिले के दौरे पर
सवाई माधोपुर, 22 जनवरी। भरतपुर संभागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल 29 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि संभागीय आयुक्त दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके द्वारा इसके बाद जनसुनवाई भी की जाएगी। संभागीय आयुक्त द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा भी की जाएगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.