संभागीय आयुक्त का दौरा

संभागीय आयुक्त का दौरा

संभागीय आयुक्त का दौरा

सवाई माधोपुर 20 फरवरी 2021

भरतपुर संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल आज अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के एक दिवसीय निजी दौरे रहे । इस दौरान उन्होंने इटावा बालाजी के दर्शन किये । जिसके बाद वे चौथ का बरवाड़ा पहुंचे जहाँ चौथ का बरवाड़ा सरपंच सीता देवी ने उनका व उनके परिवार का स्वागत किया । इस दौरान संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल में ग्रामीणों व वार्ड पंचों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली । सरपंच सहित ग्रामीणों को समस्याओ के जल्द समाधान का आश्वसन दिया । इस दौरान संभागीय आयुक्त ने चौथ माता के दर्शन कर देश और प्रदेश में अमन चैन की प्राथना की । चौथ माता के दर्शन के बाद संभागीय आयुक्त ने मन्दिर ट्रस्टियों से वार्ता कर समस्याओ की जानकारी ली । इस दौरान मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से सभागीय आयुक्त को अवगत करवाया । जिस पर उन्होंने एसडीएम सुशीला मीणा को अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए । इसके बाद संभागीय आयुक्त शिवाड़ पहुंचे । जहाँ उन्होंने परिवार के साथ घुश्मेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की और अपने परिवार के साथ ही देश एंव प्रदेश की खुशहाली की कामना की । इस दौरान घुश्मेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा संभागीय आयुक्त का स्वागत और सम्मान किया गया ।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.