सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के महावीर पार्क में मृत मिले दर्जनों कौवे,बर्ड फ्लू की आशंका,पशू चिकित्सालय की टीम ने लिए सैम्पल
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र स्थित महावीर पार्क में दर्जनों कौवे मृत अवस्था मे पड़े मिले , एक साथ दर्जनों कौवों की मौत होने से बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशु चिकित्सालय की टीम महावीर पार्क पंहुँची और मृत कौवों के जाँच के लिए सैम्पल लिए । साथ ही टीम मृत कौवों को उठाकर ले गई । गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों से बर्ड फ्लू की खबरे आ रही है । जिसके चलते सवाई माधोपुर में भी बर्ड फ्लू की आशंका है । महावीर पार्क में दर्जनों कौवों की मौत के सही कारणों का पता जांच रिपोर्ट के बाद ही चल पायेगा । बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मृत कौवों के जाँच के लिए सैम्पल लिए गए है
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.