हिम्मतपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुँचे

हिम्मतपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुँचे

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 08 मार्च 2021

सवाई माधोपुर जिले के हिम्मतपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुँचे । जहाँ ग्रामीणों ने गांव की भूमि का सीमाज्ञान कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सिवायचक एंव चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है । ग्रामीणों ने गांव की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित गांव की भूमि का सीमाज्ञान कराने की मांग की है । ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी गांव के ग्रामीणों द्वारा गांव की भूमि से अतिक्रमण हटाने व सीमाज्ञान कराने की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए थे । बावजूद उसके प्रशासन द्वारा अभी तक ना तो गांव की भूमि से भूमाफियाओं के अतिक्रमण हटाये गये और ना ही गांव की भूमि का सीमाज्ञान किया गया है । ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव की भूमि से भूमाफियाओं के अतिक्रमण हटाने व गांव की भूमि का सीमाज्ञान कराने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.