हम्मीर ब्रिज चौडाईकरण के लिये 41 करोड रूपये की डीपीआर भेजी
सवाई माधोपुर, 3 दिसंबर। हम्मीर ब्रिज के चौडाईकरण के लिये 41 करोड रूपये की डीपीआर राज्य सरकार को भेजी गयी है। इस सम्बंध में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिये जिला कलेक्टर ने गुरूवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की नेशनल हाइवे विंग के अधीक्षण अभियन्ता बनवारी लाल सिंघल और अधिशाषी अभियन्ता हेतप्रकाश शर्मा की कलेक्ट्रेट में बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
सवाईमाधोपुर शहर में पीडब्ल्यूडी 131.86 करोड रूपये लागत की 23.90 किमी लम्बाई की सडकें बना रही हैं। जिला कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना करते हुये कार्य करवाने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम बी.एस. पंवार, सवाईमाधोपुर नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव भी उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.