डाॅ0 चतुर्वेदी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

डाॅ0 चतुर्वेदी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

डाॅ0 चतुर्वेदी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
सवाई माधोपुर 7 फरवरी। स्थानीय शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय से सह-आचार्य राजनीति विज्ञान के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृत्त हुए डाॅ0 मधुमुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा मीडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि प्रारम्भ से ही राजकीय सेवा के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी सक्रिय रहे एवं सामाजिक सरोकार से सम्बद्ध गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए डाॅ0 चतुर्वेदी ने गत माह ही राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ली थी। डाॅ0 चतुर्वेदी की अनेक पुस्तकें, लेख एवं कहानियाँ प्रकाषित हो चुकी है। अनेक शोधार्थियो का आपने मार्गदर्षन किया है एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रांतो एवं संस्थाओं द्वारा आपको अबतक 46 सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एवं बैठक मंे जिला प्रभारी नारायण जी, जिला अध्यक्ष डाॅ0 भरत मथुरिया एवं प्रवासी प्रभारी डाॅ0 निमिषा गौड़ द्वारा डाॅ0 चतुर्वेदी का अभिनंन्दन किया गया। इस अवसर पर प्रदेष कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, आशा मीना, ओमप्रकाश डांगोरिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.