डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने वनाधिकारियों पर लगाये मनमानी के आरोप
सवाई माधोपुर 13 अप्रैल 2021
राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा में आज अपने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान रणथंभौर के वनाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया । सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के राधा कृष्ण गोशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि रणथंभौर के वनाधिकारी फारेस्ट लैंड एक्ट की आड़ में आमजन को तंग करते है और अपनी मनमानी चलाते है । डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रणथंभौर में बहुत सारी अनियमितताएं की जा रही है इसे लेकर उनके द्वारा जिला कलेक्टर को भी शिकायत की गई है । डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि उनके द्वारा राज्य सरकार से भी रणथम्भौर में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं और मनमानी को लेकर शिकायत की जाएगी और अगर फिर भी कोई समाधान नही निकला तो आगामी दिनों में उनके द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.