डाॅ. सुरज सिंह नेगी होगें नये एडीएम व रामस्वरूप चोहान होगें सीईओ जिला परिषद-सवाई माधोपुर

डाॅ. सुरज सिंह नेगी होगें नये एडीएम व रामस्वरूप चोहान होगें सीईओ जिला परिषद-सवाई माधोपुर

माधोपुर प्रशासनिक बेड़े में व्यापक फेरबदल
डाॅ. सुरज सिंह नेगी होगें नये एडीएम व रामस्वरूप चोहान होगें सीईओ जिला परिषद
सवाई माधोपुर 5 जनवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के प्रशासनिक बेड़े में व्यापक फेरबदल करते हुऐ 183 राज्य प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों को इधर उधर किया है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार सवाई माधोपंर जिले के प्रशासनिक बेड़े में भी व्यापक फेरबदल किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार का यहाँ से इसी पद पर श्रीगंगानगर तबादला किया गया है। जबकि पंवार की जगह अब डाॅ. सूरज सिंह नेगी अतिरिक्त जिला कलेक्टर होगें जबकि सी.ई.ओ. जिला परिषद सुरेश कुमार का इसी पद पर सीकर तबादला किया गया है, उनके स्थान पर रामस्वरूप चैहान नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद होगें।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला रसद अधिकारी के रिक्त पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिम्मत सिंह को भरतपुर से सवाई माधोपुर लगाया है।
जिले में दो उपखण्ड अधिकारी भी बदले गये हैं। तबादला सूची के अनुसार मनोज कुमार वर्मा अब खण्डार के उपखण्ड अधिकारी होगें जो सरमथुरा (धौलपुर) से आ रहे हैं। जबकि सुश्री सुशीला मीणा को उपखण्ड अधिकारी चैथ का बरवाड़ा लगाया है। बरवाड़ा की उपखण्ड अधिकारी वर्षा मीना को कुम्हेर (भरतपुर) इसी पद पर लगाया है।
उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार वर्मा पूर्व में मलारना डूंगर उपखण्ड अधिकारी रह चुके हैं।

G News Portal G News Portal
82 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.