व्यापारी से लूटपाट मामले में डीजीपी से मिलेंगे डाॅ. किरोड़ी – सवाई माधोपुर

व्यापारी से लूटपाट मामले में डीजीपी से मिलेंगे डाॅ. किरोड़ी – सवाई माधोपुर

व्यापारी से लूटपाट मामले में डीजीपी से मिलेंगे डाॅ. किरोड़ी
सवाई माधोपुर 17 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मण्डी रोड़ पर व्यापारी से हुई लूटपाट के मामले में डाॅ. किरोड़ी जिले के व्यापारियों के साथ डीजीपी से मिलेगें।
दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि राज्यसभा सांसद डाॅ. किरोड़ी लाल निजि स्कूल परिवार संगठन के कार्यक्रम में स.माधोपुर आये थे। इस दौरानअग्रवाल समाज के शहर अध्यक्ष गोपाल सिहंल, बजरिया अध्यक्ष सत्येन्द्र अग्रवाल, हा. बोर्ड अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल तथा राजेश गोयल के नेतृत्व में समाज तथा व्यापार मण्डल ने शहर के व्यापारी मदन मोहन गर्ग से विगत दिनो मण्डी रोड पर मारपीट तथा लूटपाट की घटना के खिलाफ उच्च स्तरीय जाँच व अपराधियों को खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिये डाॅ. किरोड़ी लाल को ज्ञापन सौंपा। जिसपर सांसद ने व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के साथ डीजीपी से मिलेने की बात कही।
उसके बाद त्रिनेत्र गणेशजी मंदिर के व्यापार मण्डल ने वन विभाग कर्मियों द्वारा सामान लाने ले जाने में परेशान करने की बात कही। जिस पर डाॅ. किरोड़ी लाल ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल के साथ डीएफओ से मिलकर व्यापारियों को नाजायज परेशान नहीं करने की बात कही। डाॅ. किरोड़ीलाल ने कोरोना काल में टाइगर सेन्चुरी में अवैद्य शूटिंग पर भी एतराज जताया।
इस दौरान पूर्व उपसभापति राजेश गोयल, शशांक सारस्वत, दीनदयाल मथुरिया, कुलदीप गौत्तम, चैथमल राणा, कल्लू आदि साथ रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.