मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाषित, दावे एवं आपत्तियां मांगे
सवाई माधोपुर 17 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के आगामी आम चुनाव के लिए अर्हता 1 जनवरी, 2021 के आधार पर तैयार की गई पंचायत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाषन 17 मार्च को कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किषन ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची की एक एक प्रति सम्बन्धित मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त पदाभिहित अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय तथा पंचायत समिति के कार्यालय पर आम जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध है। पंचायत मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने तथा संषोधन सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां निर्धारित प्रपत्र में सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी (प्रगणक/बीएलओ),सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उप जिला कलक्टर) के कार्यालय में दिनांक 26 मार्च, 2021 तक प्रस्तुत किये जा सकेगें। आवेदनपत्रों के रिक्त प्रारूप उक्त स्थानों पर निःषुल्क उपलब्ध है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर के बेवसाईट पर आॅनलाईन आवेदन भी प्रस्तुत किये जा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर द्वारा 20 मार्च षनिवार तथा 21 मार्च रविवार को विषेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त तिथियों में पदाभिहित अधिकारी प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर पंचायत मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने तथा संषोधन सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेगें। अन्य दिवसों में पदाभिहित अधिकारी मध्यान्ह पश्चात 2 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेगें।