परीता रोड़ पर नाली निर्माण शुरू
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, वजीरपुर- परीता मार्ग की सड़क का काम शुरू होने व मार्ग के दोनों तरफ नाली निर्माण होने से आम रास्ते में होने कीचड़ से निजात मिलेगी। वही राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन परेशानी से छुटकारा मिलेगा। गौरतलब है कि वजीरपुर परीता मार्ग करौली जिले को जोड़ता है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने और चौडाई कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। अब मार्ग चौड़ा और दोनों तरफ नालियों का निर्माण होने से आने वाले समय में राहगीर व वाहन चालकों की राह आसान होगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.