बहरावंडा कला ग्राम में वर्षों से पेयजल संकट-खंडार

बहरावंडा कला ग्राम में वर्षों से पेयजल संकट-खंडार

बहरावंडा कला ग्राम में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। समस्या का निस्तारण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों में बड़ी भारी मात्रा में आक्रोश।

खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के बहरावंडा कला ग्राम में बरसों से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने एवं क्षेत्रीय समाजसेवी ज्योतिषाचार्य पं० मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बहरावंडा कला ग्राम में बरसों से पेयजल संकट बना हुआ है। इस आधुनिक युग में भी पेयजल संकट के कारण स्थानीय पीड़ित ग्रामीण महिलाएं 1डेट किलोमीटर से सिर पर मटकी एवं बर्तन रखकर पानी ला रही है। कई बार स्थानीय प्रशासन एवं उपखंड मुख्यालय प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है।लेकिन उसके पश्चात भी आज तक भी कोई समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। इसीलिए स्थानीय पीड़ित ग्रामीण महिलाओं में बड़ी भारी मात्रा में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल संकट को लेकर पेयजल के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.