पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई, सभी कर्मचारी लगाए चुनाव कार्य में
महेंद्र शर्मा
वजीरपुर, सरकार द्वारा पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के चुनाव में ड्यूटी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वजीरपुर क्षेत्र सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगाने से कस्बा व आस पास के गांवों की पेयजल व्यवस्था गड़बडाने लगी है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता रामकेश मीणा से पूछने पर मीणा ने बताया कि हमारे सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। इस संबंध में हमने व कर्मचारियों ने भी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। हमने इस समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी को भी पत्र लिखा है कि विभाग के सभी कर्मचारियों की सेवा चुनाव लगाने से पेयजल भराव व वितरण किससे करवाया जावे। समस्या बढ़ गई तो परेशानी पड़ सकती है। इस संबंध में विचार कर कुछ कर्मचारियों को चुनाव सेवा से मुक्त करवाया जावे ताकि पेयजल व्यवस्था सुचारू हो सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.