डीआरएम भरतपुर कोटा रेल खंड का निरीक्षण करेंगे कल 

डीआरएम भरतपुर कोटा रेल खंड का निरीक्षण करेंगे कल 

डीआरएम भरतपुर कोटा रेल खंड का निरीक्षण करेंगे कल

गंगापुर सिटी में दोपहर डेढ़ बजे करेगे रेलवे स्टेशन सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण गंगापुर सिटी
कोटा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा शनिवार को भरतपुर -कोटा रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन सहित अन्य कार्यालयों व लॉबी का निरीक्षण करेंगे।स्टेशन अधीक्षक छुट्टन लाल मीना ने बताया कि निरीक्षण के लिए डीआरएम शर्मा गुरुवार रात 11 बजे स्पेशल ट्रेन से भरतपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन आदि का निरीक्षण करेंगे। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन सहित अन्य कार्यालयों व रेलवे लाइन की सफाई आदि का कार्य किया गया।इससे पहले भरतपुर से निरीक्षण करते हुए शाम को कोटा पहुंचेंगे। शर्मा का यह दौरान फरवरी में निर्धारित पश्चिम -मध्य रेलवे महाप्रबंधक के वार्षिक निरीक्षणको देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

G News Portal G News Portal
89 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.