3 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित

3 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित

3 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित
सवाई माधोपुर, 29 अक्टूबर। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर 3 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित किया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स प्रियंका मेडिकल स्टोर, ग्राण छाण का औषधि अनुज्ञापन पत्र 8 नवंबर से 12 नवंबर तक 5 दिन के लिये, मैसर्स शिफा मेडिकल एण्ड प्रोविजन स्टोर गंगापुर सिटी का 8 नवंबर से 22 नवंबर तक 15 दिन के लिये एवं मैसर्स श्रेया मेडिकल स्टोर वजीरपुर का 8 नवंबर से 17 नवंबर तक 10 दिन के लिये अस्थाई रूप से निलम्बित किया है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.