4 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र निलम्बित

4 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र निलम्बित

4 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र निलम्बित
सवाई माधोपुर, 13 सितंबर। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर 4 दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित किया है।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अजय कुमार सबल ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स श्रीराम मेडिकल स्टोर बौली का औषधि अनुज्ञापन पत्र 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 15 दिन के लिये, मैसर्स कोठारी मेडिकल स्टोर गंगापुर का 20 सितंबर से 24 सितंबर तक, 5 दिन के लिये, मैसर्स सतीश मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल रोड गंगापुर सिटी एवं मैसर्स श्रीखेमा मेडिकल स्टोर उदेई मोड़ गंगापुर सिटी का 20 सितंबर से 21 सितंबर तक 2 दिन के लिये औषधि अनुज्ञापन पत्र अस्थाई निलम्बित किया है।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.