दवा प्रतिनिधि इकाई गंगापुरसिटी की हुई बैठक
दवा प्रतिनिधि का अघिवेशन 31 को होगा-गंगापुर सिटी
दवा प्रतिनिधि इकाई गंगापुरसिटी की एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन का अधिवेशन होगा।यूनियन के सचिव नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि 31जनवरी को गंगापुरसिटी दवा प्रतिनिधि यूनियन का प्रथम अधिवेशन अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर 1 बजे रखा गया है ।उन्होंने बताया कि गंगापुरसिटी एवं हिण्डोन सिटी व करौली में करीब 200 दवा प्रतिनिधि है। जिनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि विंगत 25 वर्ष के संघर्ष के बाद पहली वार वर्ष 2021 में गंगापुरसिटी को स्वतंत्र ईकाई का दर्जा प्राप्त हुआ है। जिसका प्रथम अधिवेशन होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में राजस्थान दवा प्रतिनिधि यूनियन के प्रदेश प्रभारीराकेश गालब गंगापुरसिटी आएगें। इस अघिवेशन के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल ( कुवेर मेडिकल ) अध्यक्ष केमिष्ट एसोसियेशन होंगे।उन्होंने सभी दवा प्रतिनिधि से अपील की है कि इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.