कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
सवाई माधोपुर, 18 जनवरी। कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना के मध्यनजर चौथ माता मेला के आयोजन के संबंध में गत 6 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मेले का आयोजन नही कराने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय की पालना सुनिश्चित करवाने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।
एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि मेला निरस्त करने की सूचना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करवाया गया है फिर भी चौथ माता मंदिर, चौथ का बरवाड़ा में 20 जनवरी से 22 जनवरी 2022 तक श्रृद्धालु के आने की सम्भावना को देखते हुए क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.