शिक्षा अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

शिक्षा अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

शिक्षा अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 8 फरवरी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर एवं नाथू लाल खटीक एडीपीसी व मोहम्मद साबिर खान कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर द्वारा एसओपी की पालना हेतु ब्लॉक सवाई माधोपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, भदलाव, श्यामपुरा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतलपुरा मालियान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। सभी प्रधानाचार्य को एसओपी की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पूर्व हैंड सैनिटाइज करने, फेस मास्क लगाने एवं तापमान मापने के बाद ही प्रवेश दिए जाने हेतु जानकारी दी। इस्माइल टू के तहत विद्यालयों में तैयार किए जाने वाले कक्षा 1 से 8 तक के पोर्टफोलियो में संबंधित विद्यार्थी के फोटो अभिभावक के हस्ताक्षर, शिक्षकों द्वारा टिप्पणी अंकित करने एवं प्रधानाचार्य द्वारा भी टिप्पणी अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। शाला दर्पण मॉड्यूल में प्रतिदिन अपडेशन के लिए निर्देशित किया गया। अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण एवं विद्यालय परिसर एवं शौचालय की प्रतिदिन साफ सफाई करने और विद्यालय भवन को हर दूसरे तीसरे दिन सैनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया गया।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.