एकमुक्त समझौता योजना मार्च तक बढ़ायी
सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के अवधिपार एनपीए केसों की वसूली कार्य आसान करने के उद्देष्य से सहकारी विभाग ने किसानों के लिए कृषि/अकृषि एकमुष्त समझौता योजना 2019 लागू है, जिसकी अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
बैंक के प्रबन्ध निदेषक केदार मल मीना ने बताया कि 2017 में अवधिपार हो चुके ऋणों को नियमित करने तथा साख चक्र में पुनः लाने के लिये समझौता योजना 2019 की अवधि मार्च तक बढ़ा दी गई है। इस योजना में किसानों के अवधिपार ऋणों के अंकित ब्याज दर अथवा 8 प्रतिषत साधारण ब्याज जो भी कम है लिया जायेगा। इस योजना में उपभोक्ता ऋण स्वरोजगार ऋण पोप व अन्य राजकीय प्रायोजित योजनाओं में वितरित ऋणों के प्रथम अवधिपार की तिथी को प्रकरण में बकाया प्लस बकाया राषि का आधा ब्याज वसूल किया जायेगा।