पंचायती राज व जिला परिषद चुनावों का चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों से परवान पर
उपसभापति ,संयोजक व सह संयोजक ने किया वार्ड 23 ग्रामीण पंचायती राज चुनावी दौरा
राजस्थान राज्य में इन दिनों ग्रामीण अंचल के अंतर्गत पंचायती राज चुनावों में प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन प्रभारी, सह प्रभारियों, कार्यकर्ताओं प्रचार प्रसार जोरों पर है इसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित वार्ड नंबर 23 पंचायत समिति से भाजपा प्रत्याशी सफीता व जिला परिषद प्रत्याशी छुट्टन लाल मीना के समर्थन में नगरपरिषद उपसभापति वीरेंद्र पुजारी, संयोजक महेंद्र दीक्षित,सहसंयोजक धनेश शर्मा द्वारा वार्ड नंबर 23 के परीक्षेत्र सेवा, वजीरपुर व श्यारोली परीक्षेत्र का दौरा किया जिसमें सेवा के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं रामजीलाल प्रजापत,फूल्या गुर्जर,चौबे प्रजापत, गंगाराम प्रजापत ,विजेंद्र गुर्जर ,पंखी लाल गुर्जर इसी प्रकार वजीरपुर में डॉ माहिर, शेरखान ,दुर्गेश छिपी, रमेश मास्टर ,राजेंद्र जाट, हातिम साथ ही क्षेत्र में श्यारोली में भाजयुमो जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर,मानसिंह जाट, बहादुर ,अशोक के साथ ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से पंचायत राज व जिला परिषद के लिए प्रत्याशियों को अपने समर्थन,मतों से जीत दिलाने के लिए अपील की गयी इस अवसर पर गंगापुर सिटी नगर परिषद उपसभापति वीरेंद्र पुजारी ने ग्रामीण क्षेत्र की आमजन मतदाताओं से अपने मत एवं समर्थन से भारतीय जनता पार्टी का प्रधान बनाने की पुरजोर अपील की गयी जिस पर ग्रामीण क्षेत्रवासी मतदाताओं को द्वारा अपनी सहमति जतायी गयी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.