बकाया राशि बसूलने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट,दूसरे पक्ष ने पुत्र वधु के साथ की छेडछाड़ का लगाया आरोप

बकाया राशि बसूलने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट,दूसरे पक्ष ने पुत्र वधु के साथ की छेडछाड़ का लगाया आरोप

बकाया राशि बसूलने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट,दूसरे पक्ष ने पुत्र वधु के साथ की छेडछाड़ का लगाया आरोप
दोनों मामले कोतवाली थाने में हुए दर्ज,मामले की जांच उप निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह को सौपी-गंगापुर सिटी
महूकला के ताजपुर रोड पर बकाया राशि करने गए बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ मारपीट करने का मामला कोतवाली थाना पुलिस में दर्ज हुआ है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कदमी मीना पुत्र चरतलाल निवासी परीता थाना कुडगांव हाल कनिष्ठ अभियंता गंगापुर सिटी ने रिपोर्ट में बताया कि गांव महूकला ताजपुर रोड पर रामकिशन पुत्र प्रभु माली पर 42971 रुपए बकाया थे। जिसकी वसूली के लिए निगम कर्मचारी जिराज मीना,देशराज मीणा, रवि मीना, ीाूनेश  बैरवा, रामेश्वर बैरवा, अजय गुर्जर, बिशु बंसल व एफआरटी कर्मचारी दिनेश व त्रिलोक महावर गए थे। इन कर्मचारियों ने विद्युत बिल की बकाया राशि मांगने पर उपभोक्ता बब्लू माली पुत्र रामकिशन माली ने बिल राशि जमा कराने से मना कर दिया फिर कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन काटने के लिए पोल पर सिड्डी लगाने पर रामकिशन पुत्र प्रभु ,बब्लू; पुत्र रामकिशन ,मनराज पुत्र चैच्चा, रामकेश पुत्र रुपी, कल्ला पुत्र रुपी, मोनू पुत्र राधेश्याम, लोडा पुत्र चैच्चा व रुपी और महिलाओं एवं अन्य 20-25 व्यक्तियों निगम कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। बाद में कर्मचारियों अपनी जान बचाकर ताजपुर रोड पर भाग कर आए। यहां पर भी इन लोगों ने घेर लिया गया। इस दौरान डर के कारण एफआरटी के कर्मचारीर गाड़ी लेकर भाग गए। उसके बाद उन्ह लोगों ने पत्थरों व सरियों व डंडो से कर्मचारियों पर जान लेवा हमला किया गया। एवं गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बाद में आरोपितों ने सरिये लेकर मारपीट की। बाद में घर ले जाकर घर के अंदर बंद कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की अनुसंधान वीरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक को सौपी गई है।वही दूसरी और मालियों की ढाणी ताजपुर निवासी रामकिशन पुत्र प्रभू लाल माली ने दर्ज कराई कि बिजली विभाग के कर्मचारी बीसीआर भरने की बात कहकर गलत इरादे से उसकी पुत्र वधु के साथ छेडछाड़ की है। उनका आरोप था कि दोपहर सवा एक बजे उसकी पुत्र वधू रीना सैनी घर पर अकेली थी। तभी विद्युत विभाग के का प्राईवेट कर्मचारी पीतम सैनी पुत्र मोहन व सरकारी विद्युत कर्मचारी जिराज मीना के घर के अंदर धुस गए।और उसकी पुत्रवधु को धमकातें हुए जबरदस्ती गलत  म करने के इरादे से उसके पीछे अंदर कमरे में चले गए। और उसकी पुत्रवधु के सारथ जवर दस्ती करने लगे। पुलिस ने दोनों तरफ से मामले दर्ज कर लिए गए है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.