भारी बरसात में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति बन्द की – सवाई माधोपुर

भारी बरसात में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति बन्द की – सवाई माधोपुर

भारी बरसात में दुर्घटनाओं से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति बन्द की
सवाई माधोपुर 3 अगस्त। सवाई माधोपुर जिले में पिछले 4 दिन से हो रही भारी बारिष के कारण काॅलोनियों/गांवों में पानी भरने के कारण दुर्घटना घटित नहीं हो, इसके लिए एहतियातन कई गांव एवं कोलोनियों की बिजली सप्लाई बन्द की गई है।
जयपुर डिस्काॅम के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि उपखंड सवाई माधोपुर अ प्रथम में मदीना काॅलोनी चकचैनपुरा, घुडासी रोड, जगदम्बापुरम, वर्षा विहार, पाॅलिटेक्निक काॅलेज के पास, एससीआई रणथम्भौर रोड़, मोती नगर, देलवार जी रोड, बापू नगर, लाल कुआ अम्बेडकर नगर, बम्बौरी आलनपुर, श्याम वाटिका के आगे तिलक नगर, आलनपुर तलाई एरिया, हरिजन बस्ती शहर, खण्डार तिराहा, गणेष जी कच्चा रास्ता, लटिया नाला के ऊपर का क्षेत्र में, इसी प्रकार उपखण्ड अ-द्वितीय सवाई माधोपुर में गोगोर, धनोली, शेरपुर (झरेटी नाले में पानी अधिक आने पर) तथा उपखण्ड खण्डार के लहसोडा, सवाई गंज, भैरूपुरा, अजीतपुरा,ुलौदी, कुषालीपुरा, खानपुर, करमापुर, चितारा, रामपुरा, सेंवती, आकोदिया तथा चैथ का बरवाडा के महपुरा, खेडला एवं ऐकड़ा में तथा उपखण्ड वजीपुर के सेवा, छाण, जीवली, बिनेगा (ज्यादा बारिस होने के कारण सेवा जीएसएस परिसर में पानी भर जाने पर) बिजली सप्लाई बंद की गई है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.