जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु पात्र लोगों को किया चिन्हित
खण्डार 17 अक्टूबर। तालुका विधिक सेवा समिति खण्डार के तत्वाधान में 17 अक्टूबर रविवार को पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा द्वारा पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत ग्राम सिंगोर कलॉ में डोर-टू-डोर सर्वे कर जनकल्याणकारी योजनाओं हेतु पात्र लोगों को चिन्हित कर आयोजित होेने वाले विधिक सेवा शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान की।
पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा ने पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत नालसा की गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य समाज के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग को दिए गए लाभों एवं मौलिक अधिकारों तक पहुॅच को सुनिश्चित करना। गरीबी उन्मूलन योजनाओं को लेने में या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं तालुका स्तरों पर विधिक सहायता एवं सहयोग सेवा को सशक्त बनाना। समस्त सरकारी निकायों या पदाधिकारियांे, संस्थाआंे, अधिकारियांे, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संस्थाओं जो समाज के सामाजिक, आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग के कल्याण से संबंधित जिम्मेदारियां लिए हुए है उनके बीच प्रभावी संबंध एवं संपर्क बढाना।
पैरालीगल वॉलेन्टियर बैकुण्ठनाथ मिश्रा ने गरीबी उन्मूलन योजनाओं तक पहुॅच हेतु विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबी उन्मूलन योजना तक पहुॅच चाहने वाले सभी योजना लाभार्थियों को विधिक सहायता अवश्य प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत योजना लाभार्थी को प्रत्येक गरीबी उन्मूलन योजना, जिसका वो हकदार है और उसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ के विषय में सूचित करना। किसी गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत लाभ उठाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने मंे योजना लाभार्थियों की सहायता करना। किसी भी गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत संपर्क किये जाने वाले पद नामित प्राधिकारी अथवा अधिकारी के कार्यक्रम तक योजना लाभार्थियों के साथ अर्ध-विधिक स्वयंसेवियों या विधिक सेवा क्लिनिक के सदस्यों को भेजने का प्रस्ताव रखना। साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे कर नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं नालसा लीगल सर्विस एप का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया एवं नालसा व रालसा की योजनाओं के पोस्टर, पम्पलेट्स वितरित किये गये।