रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एंप्लाइज यूनियन ने किया धरा प्रदर्शन-गंगापुर सिटी

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एंप्लाइज यूनियन ने किया धरा प्रदर्शन-गंगापुर सिटी

रेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एंप्लाइज यूनियन ने किया धरा प्रदर्शन-गंगापुर सिटी ।
 ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के तत्वाधान मे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष रेल कर्मचारियों ने धरना देकर आम सभा का आयोजन किया यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा रेल मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड को रेल कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है फिर भी रेल प्रशासन रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है बल्कि कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते और सुविधाओं में कटौती करने पर आमादा है ।इसी प्रकार रेलवे में कोर्स पूरा कर चुके एक्ट अप्रेंटिसो को रेलवे में नियुक्ति नहीं किया जा रहा जबकि एक्ट अप्रेंटिस रेलवे में 2 से 3 वर्ष कार्य करने के पश्चात रेलवे का कार्य बेहतर तरीके से कर रहे हैं फिर भी रेल प्रशासन कोर्स पूर्ण कर चुके रेलवे एक्ट अप्रेंटिस को स्थाई नियुक्ति नहीं दे रहा है । रेलवे में सबसे पहले एक्ट अप्रेंटिसो ने 4 वर्षों तक आंदोलन कर कोटा में चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने कोटा की धरती पर ही वेस्ट सेंट्रल रेलवे स्थाई नियुक्ति की घोषणा की थी । इन सभी समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारियों एवं ने भाग लिया । आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे में बहुत तेजी से बढ़ रहा है रेलवे सेफ्टी कैटेगरी में हजारों होने के कारण रेल कर्मचारियों को छुट्टी एवं समय पर नहीं मिल रहे हैं इस कारण असुरक्षित का खतरा उत्पन्न हो गया है भारतीय रेलवे में लाखों एक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है उनको एवजी के रूप में रेलवे में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है लेकिन न्यू पेंशन स्कीम से ही स्पष्ट है कि लाखों कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम से सामाजिक सुरक्षा नहीं मिल रही है 30 से 40 साल तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों को भी यह पता नहीं होता है कि जब रिटायर होगा तो उसे कितनी पेंशन मिलेगी ।हर माह 10 फ़ीसदी राशि कर्मचारी और सरकार भी जो पहले 10 फ़ीसदी राशि मिलती थी उसे कुछ माह पहले ही बढ़ाकर 14 फ़ीसदी किया गया है ।यह सब राशि से भी कम राशि मिलने की आशंका बनी हुई है क्योंकि न्यू पेंशन स्कीम बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था है इसमें पेंशन की गारंटी नहीं नहीं है इसलिए सरकार को चाहिए कि वह कम से कम 50 फ़ीसदी पेंशन की गारंटी प्रदान करें ।आम सभा को यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष बी एन शर्मा यूथ अध्यक्ष नरेश मालव एक्ट अप्रेंटिस प्रदीप मिश्रा ने भी संबोधित किया इस अवसर पर कोटा मंडल के तुगलकाबाद भरतपुर बयाना गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बूंदी शामगढ़ आदि स्टेशनों से सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.