अतिक्रमणकारियों ने रास्ता किया अवरुद्ध – भाडौती

अतिक्रमणकारियों ने रास्ता किया अवरुद्ध – भाडौती

अतिक्रमणकारियों ने रास्ता किया अवरुद्ध

आपसी लड़ाई का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है
भाडौती/ देवली/ दहलोद.. देवली से दहलोद जाने वाले रास्ते पर रोड के दोनों और बसने वाले 2 परिवारों की आपसी लड़ाई का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। आपसी रंजिश के चलते दोनों ने दोनों ओर से रोड पर अतिक्रमण करते करते 15 फुट की रोड को महज 4 फुट छोड़ा है। बाकी पर कांटे, पत्थर और कूड़ा डालकर अतिक्रमण कर बंद होने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिसके चलते दहलोद के वासिंदो को आने-जाने व अपने वाहन निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पिछले 5 सालों में अब तक ग्राम वासियों ने सरपंच, पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार मलारना डूंगर, एसडीएम मलारना डूंगर, जिला कलेक्टर व पोर्टल पर लिखित में शिकायत करने के बाद भी रास्ते का कोई हल नहीं निकल पाने से आने जाने में तो दिक्कत हो ही रही है। बरसात के कारण भरे पानी में कीचड़ होने से निकल पाना काफी दुर्गम हो गया है। इसके चलते प्रशासन के रवैयै पर ग्राम वासियों का काफी आक्रोश है। ग्राम वासियों ने जी न्यूज़ पोर्टल को बताया कि 5 साल में हमारा समाधान नहीं हो पाया अंतिम चेतावनी के रूप में एक बार प्रशासन को और अवगत कराने के बाद लालसोट सवाई माधोपुर मार्ग को जाम कर प्रशासन को मौके पर बुलाकर निर्णय करा कर छोड़ेंगे चाहे हमें जेल ही क्यों ना जाना पड़े।

अतिक्रमणकारियों ने रास्ता किया अवरुद्ध

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.