आम रास्ते से हटा अतिक्रमण, राह हुई आसान
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान डिडवाडा के ग्रामीणों के लिए राहतभरा रहा। डिडवाडा शिविर मे ग्राम वासियो द्वारा ग्राम पंचायत डिडवाडा के ख0न0 155 रकबा 0.43 है0 किस्म सिवाचक आम रास्ते पर अतिक्रमण होने का मामला एसडीएम को बताया। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मे शिविर मे ही पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त दल गठित कर आम रास्ते का अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमी से समझाइस कर अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त तथा राह आसान होने पर प्रशासन का आभार जताया।