अभिभाषक संघ के चुनावो को लेकर वकीलो में उत्साह
गंगापुर सिटी अभिभाषक संघ चुनावो के लिए बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित प्रत्याशी एवं प्रत्याशियों का अन्तिम सूची जारी की गई।
चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रत्याशियों का अन्तिम सूची में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल दुबे ने नाम वापसी पर अध्यक्ष पद के लिए भानू कुमार सिंहल एवं दिनेश चंद शर्मा में सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद हेतु सियाराम मीणा को, सचिव पद के लिए गजेन्द्र कुमार शर्मा को, सहसचिव पद के लिए कृष्ण कुमार शर्मा को, कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार जाटव को एवं पुस्तकालय सचिव पद के लिए उदयनारायण सोनवाल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी दिनेश डाँस एवं परमानंद शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को प्रात 11 से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। अभिभाषक संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने के लिए उपाध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेकर सद्भावना कायम करने वाले सीताराम गर्ग एडवोकेट का आभार व्यक्त करते हुए साफा व माला पहनाकर उनका सम्मान किया।ं